Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic

भारत-पाकिस्तान तनाव के चलते दो सप्ताह बाद पंजाब के किसानाें ने फेंसिंग पार खेताें में किया काम

दरअसल, पंजाब में फाजिल्का, फिरोजपुर, तरनतारन, अमृतसर, गुरदासपुर और पठानकोट जिलों में 2500 से 3500 एकड़ जमीन ऐसी है, जो तारबंदी इलाके में है।

20 May 2025

भारत-पाकिस्तान तनाव के चलते दो सप्ताह बाद पंजाब के किसानाें ने फेंसिंग पार खेताें में किया काम

चंडीगढ़। भारत व अफगानिस्तान के बीच वाया पाकिस्तान वाहनों का दोबारा आवागमन शुरू होने के बाद बीएसएफ ने सीमावर्ती जिलों के किसानों को सीमा पार जाकर खेती करने की मंजूरी दे दी है। मंगलवार काे किसानों ने बीएसएफ के जवानों के साथ फेंसिंग पार जाकर गेहूं कटाई की और भूसा एकत्र किया।

दरअसल, पंजाब में फाजिल्का, फिरोजपुर, तरनतारन, अमृतसर, गुरदासपुर और पठानकोट जिलों में 2500 से 3500 एकड़ जमीन ऐसी है, जो तारबंदी इलाके में है। यहां किसान बीएसएफ किसान फोर्स की देखरेख में तारों के पार जाकर अपने खेतों में काम करते हैं। मंगलवार काे बीएसएफ को जिन क्षेत्रों में हालात सामान्य लगे, वहां किसानों को अपनी फसल संभालने के लिए बॉर्डर पार जाने की अनुमति दी। किसानों ने बीएसएफ के जवानों की देखरेख में फेंसिंग पार जाकर गेहूं कटाई के बाद भूसा एकत्र किया।

बीएसएफ सूत्रों के अनुसार किसानों को उनके वैध अधिकारों के तहत उनकी जमीन पर खेती करने की सुविधा देने के उद्देश्य से यह फैसला लिया गया है। फेंसिंग के पार खेती के लिए विशेष सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए गए हैं, ताकि किसान सुरक्षित तरीके से कृषि कार्य कर सकें। इन किसानों की सुरक्षा की जिम्मेदारी बीएसएफ किसान फोर्स के जवान उठा रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि भारत-पाकिस्तान तनाव के चलते सेना की तरफ से किसानों को अपनी फसल समेटने के लिए केवल दो दिन का समय दिया गया था। उस समय बहुत से किसानों की गेहूं की फसल कट चुकी थी, लेकिन वह उठा नहीं पाए थे। कई किसानों के खेत में भूसा रह गया था। अब हालात सामान्य होने के बाद किसानों को अपनी फसल समेटने तथा अगली फसल की तैयारी का मौका मिलेगा। पंजाब में धान रोपित करने का काम 15 मई से शुरू हो चुका है। जिसके बाद अब किसान जल्द ही तारों के पार भी धान लगा सकते हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


भारत-पाकिस्तान तनाव के चलते दो सप्ताह बाद पंजाब के किसानाें
दरअसल, पंजाब में फाजिल्का, फिरोजपुर, तरनतारन, अमृतसर, गुरदासपुर और पठानकोट जिलों में 2500 से 3500 एकड़ जमीन ऐसी है, जो तारबंदी इलाके में है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News